PM मोदी ने आदिवासी नेता जगदेव राम उरांव के निधन पर शोक व्यक्त किया

Summary :

वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समुदायों की सेवा में समर्पित कर दिया।

वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जगदेव राम उरांव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समुदायों की सेवा में समर्पित कर दिया। आरएसएस से संबद्ध वनवासी कल्याण आश्रम आदिवासियों के कल्याण के लिए कार्य करता है। 


मोदी ने ट्वीट किया, ”वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष श्री जगदेव राम उरांव के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समुदायों की सेवा में समर्पित कर दिया।” प्रधानमंत्री ने कहा कि उरांव को उनके दयालु तथा परिश्रमी स्वाभाव के लिए जाना जाता है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के विभिन्न नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

Desk Team