लुधियाना-अमृतसर : देश की चीनी सरहदों पर बनते- बिगड़ते तनाव की खबरों के बीच आज अचानक भारतीय सेना प्रमुख जर्नल एम.एम. नरवाने ने आज भारत-पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती जिलों में दौरा किया। फिरोजपुर और अमृतसर की सरहदों पर पहुंचे सेना जनरल के साथ अचानक आए सुरक्षा अधिकारियों की विशेष टीम ने हालात का जायजा लिया। फिरोजपुर स्थित वजरा कोर की फारमेशन सेंटर जाकर चीफ आफ आर्मी स्टाफ से पश्चिमी सरहद पर आप्रेशन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ पश्चिमी कमांड के प्रमुख लेफिटनेट जनरल आर.पी सिंह और वजर कोर के कोर कमांडर लेफिटनेट जनरल संजीव शर्मा भी थे। गोलडन ऐरो डिवीजन ने उक्त अधिकारियों का सेना के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें जी आया कह कर स्वागत किया।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



