Uttarkashi Tunnel Case: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के चल रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली। उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, PM मोदी ने मजदूरों का हाल भी जाना और सीएम धामी को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए।
- PM मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी से फोन पर बात की
- उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों के चल रहे बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली
- उत्तराखंड सरकार के मुताबिक, PM मोदी ने मजदूरों का हाल भी जाना
- PM ने CM धामी को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए
PMO ने Rescue Operation की जानकारी ली
उत्तराखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि, Uttarkashi Tunnel Case में PMO द्वारा बचाव अभियान के बारे में जानकारी ली गई। पीएम ने सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की स्थिति और उन्हें दिए जाने वाले भोजन और दैनिक दिनचर्या की वस्तुओं के बारे में भी जानकारी ली। इसमें लगे कर्मियों की स्थिति और सुरक्षा के बारे में भी जानकारी ली गई।
12 नवंबर से टनल में फंसे हैं मजदूर
12 नवंबर को सिल्कयारा से बरकोट तक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया और सुरंग के सिल्कयारा की ओर 60 मीटर के हिस्से में मलबा गिरने से 41 मजदूर अंदर फंस गए। श्रमिक 2 किमी निर्मित हिस्से में फंसे हुए हैं, जो पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि इस सुरंग का निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनल विधि से किया जा रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




