PM Kisan 20th Yojana Released: खत्म हुआ इंतजार, खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा, ऐसे करें चेक

PM Kisan 20th Yojana Released

PM Kisan 20th Yojana Released : पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी के बनौली गांव पहुंचे, जहां से उन्होंने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (पीएम किसान) योजना की 20वीं किस्त जारी किया। इस मौके पर देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में करीब 20,500 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की गई। इस रकम को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजा गया।

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसे फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक मदद करना है। इस योजना के तहत 6,000 रुपए प्रति वर्ष की सहायता तीन बराबर किस्तों में किसानों को दी जाती है। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है।

PM Kisan 20th Yojana Released : किसानों को मिली आर्थिक मजबूती

बता दें कि योजना की शुरुआत से अब तक (2019 से लेकर 20वीं किस्त तक), 9.7 करोड़ रुपए देशभर के किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। शनिवार को जारी की गई 20वीं किस्त से किसानों को और अधिक आर्थिक मजबूती मिली है।

19वीं किस्त कब की गई थी जारी?

इससे पहले 19वीं किस्त प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी 2025 को भागलपुर, बिहार से जारी की थी। उस समय भी 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। भारत के लगभग 85 प्रतिशत किसान ऐसे हैं जिनके पास दो हेक्टेयर से कम जमीन है। ऐसे छोटे और सीमांत किसानों के लिए पीएम-किसान योजना एक जीवन रेखा की तरह काम करती है। यह पैसा किसानों को बोवाई या कटाई के समय मिलता है। यह योजना एक तरह का सुरक्षा कवच बन गई है, जो संकट के समय किसानों को राहत देती है।

पीएम-किसान योजना पूरी तरह से डिजिटल

PM Kisan 20th Yojana Released
PM Kisan 20th Yojana Released

पीएम-किसान योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरी तरह डिजिटल होना है। जनधन अकाउंट, आधार, और मोबाइल फोन की मदद से यह योजना देश के कोने-कोने में तेज और पारदर्शी तरीके से काम करती है। इस योजना के लिए किसान खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस योजना के लिए जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल तरीके से वेरीफाई होता है और पैसा सीधे खाते में आता है।

किसानों को डिजिटलीकरण से मिलती है सुविधा

पीएम-किसान योजना से प्रेरित होकर सरकार ने कुछ नई डिजिटल पहल भी शुरू की हैं। किसान ई-मित्रा एक वॉइस-बेस्ड चैटबॉट है, जो किसानों को उनकी भाषा में जानकारी देता है। वहीं, एग्री स्टैक किसानों को व्यक्तिगत और समय पर सलाह देने वाला डिजिटल प्लेटफॉर्म है।

यह भी पढ़ें :‘सपा वाले अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे’, योजनाओं को लेकर PM Modi का निशाना

भेजे गए 20वीं किस्त के 2000 रुपये?

PM Kisan 20th Yojana Released
PM Kisan 20th Yojana Released

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th Installment) का पैसा उन्हीं किसानों के खातों में भेजा गया है जिनकी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर सही और अपडेट है। जिसमें ई-केवाईसी, बैंक डिटेल और जमीन के कागजात अपडेट होने चाहिए। ऐसे में किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूची (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम और स्टेटस चेक कर लें।

इस तरह करें चेक Beneficiary List में नाम है या नहीं

आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

– “Farmer Corner” पर जाएं और “Beneficiary status” पर क्लिक करें।

– पंजीकरण संख्या और कैप्चा कोड दर्ज करें।

– सभी जानकारी भरने के बाद, “Get Report” पर क्लिक करके अपना-अपना स्टेटस देखें।

यह भी पढ़ें : PM Modi Varanasi LIVE: पीएम मोदी बोले-आतंकियों को रोता देख कांग्रेस, सपा वाले रोते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।