‘सपा वाले अपनी साइकिल लेकर भाग जाएंगे’, योजनाओं को लेकर PM Modi का निशाना

Summary :

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 20वीं किस्त जारी करते हुए पहले की सरकारों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा का पूरा होना भी मुश्किल होता था, लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। 'पीएम-किसान सम्मान निधि हमारी सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन चुकी है। विकास विरोधी दल है विपक्ष वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब 2019 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई, तब समाजवादी पार्टी और…

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 20वीं किस्त जारी करते हुए पहले की सरकारों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा का पूरा होना भी मुश्किल होता था, लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है। 'पीएम-किसान सम्मान निधि हमारी सरकार के पक्के इरादों का उदाहरण बन चुकी है।

विकास विरोधी दल है विपक्ष

PM Modi
PM Modi

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब 2019 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई, तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल अफवाहें फैला रहे थे। उन्होंने कहा, ‘यह दल लोगों को गुमराह कर रहे थे और किसानों को उलझन में डाल रहे थे। कोई कहता था कि यह (पीएम मोदी) भले योजना लाए, लेकिन जैसे ही 2019 का चुनाव जाएगा, यह सब बंद हो जाएगा। यही नहीं, पीएम मोदी ने जो पैसा जमा किया है, वह भी वापस निकाल लेंगे।”

विपक्ष का काम झूठ बोलना

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने ‘फसल बीमा योजना’ का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बीमा के माध्यम से अब तक पौने 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “यही देश का दुर्भाग्य है कि निशाना की गर्त में डूबे विरोधी मानसिकता वाले लोग ऐसी झूठी सच्चाई को लेकर जी रहे हैं। यह सिर्फ किसानों और देश के लोगों से झूठ बोल सकते हैं।

किसान सम्मान निधि पर क्या बोले पीएम?

पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा, “क्या इतने सालों में एक भी किसान सम्मान निधि की किस्त बंद हुई? आज तक किसान सम्मान निधि की किस्त बिना ब्रेक जारी है और पौने 4 लाख करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं। सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही किसानों को 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा भेजे गए हैं। प्रधानमंत्री ने ‘फसल बीमा योजना’ का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बीमा के माध्यम से अब तक पौने 2 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है।”

यह भी पढ़ें :भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है, राष्ट्रपति Donald Trump ने किया दावा

अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

उन्होंने कहा कि कृषि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर सरकार का जोर है। हम लखपति दीदी अभियान चला रहे हैं। हमारा लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इसी बीच, प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि यह समाजवादी पार्टी वाले आंकड़ा सुनकर ही साइकिल लेकर भाग जाएंगे।

कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शनिवार को वाराणसी में 2200 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी कार्यक्रम स्थल से उन्होंने देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 20,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की।

यह भी पढ़ें :PM Modi Varanasi LIVE: पीएम मोदी बोले-आतंकियों को रोता देख कांग्रेस, सपा वाले रोते हैं…

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।