भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है, राष्ट्रपति Donald Trump ने किया दावा

Summary :

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार भारत पर दबाव बना रहा है। पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी फिर उसे टाल दिया था। अब एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है और यह एक अच्छा कदम होगा। वहीं भारत ने राष्ट्रीय हित के आधार पर ऊर्जा नीति बनाने के अपने संप्रभु अधिकार का बचाव किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि भारत की ऊर्जा खरीद बाजार की गतिशीलता और राष्ट्रीय हितों से तय की जाती है। Donald Trump का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए…

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump लगातार भारत पर दबाव बना रहा है। पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी फिर उसे टाल दिया था। अब एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर सकता है और यह एक अच्छा कदम होगा। वहीं भारत ने राष्ट्रीय हित के आधार पर ऊर्जा नीति बनाने के अपने संप्रभु अधिकार का बचाव किया। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि भारत की ऊर्जा खरीद बाजार की गतिशीलता और राष्ट्रीय हितों से तय की जाती है।

Donald Trump का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। यह बयान सही है या नहीं लेकिन यह एक अच्छा कदम होगा। बता दें कि ट्रंप का यह बयान भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और जुर्माने को लेकर किए गए सवाल जवाब के बाद आय़ा है।

भारत का रूख स्पष्ट

Donald Trump के बयान के बाद भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भारत ने इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। हम बाजार में उपलब्ध चीजों और मौजूदा वैश्विक स्थिति पर नजर रखते हैं। हमें किसी विशेष बात की जानकारी नहीं है।

भारत का रूस के साथ व्यापार

तेल का तीसरा सबसे बड़ा आयातक देश भारत है। Donald Trump ने यह भी उल्लेख किया कि भारत अब भी अपनी अधिकतर सैन्य ज़रूरतों के लिए रूस पर निर्भर है। साथ ही उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भारत और चीन दोनों रूस से सबसे ज्यादा ऊर्जा खरीदते हैं, जिससे रूस को आर्थिक लाभ मिल रहा है। ऐसे समय में जब अमेरिका और उसके सहयोगी रूस पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, भारत का यह रुख अमेरिका को खल रहा है।

ALSO READ: Trump Tariff: 7 दिनों तक टाला भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत टैरिफ, जानें कब होगा लागू

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।