Kulgam Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंक का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कल रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चल रही है। इसी बीच सुरक्षाबलों को बडी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है। सेना का संयुक्त ऑपरेशन कश्मीर घाटी में आतंकियों को ढूंढ ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और विशेष अभियान समूह (SOG) के जवान शामिल है और…

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंक का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। कल रात से ही सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चल रही है। इसी बीच सुरक्षाबलों को बडी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है।

सेना का संयुक्त ऑपरेशन

कश्मीर घाटी में आतंकियों को ढूंढ ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के जवान, जम्मू-कश्मीर पुलिस, CRPF और विशेष अभियान समूह (SOG) के जवान शामिल है और यह संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि कल देर रात से ही रुक-रुक कर और ताबड़तोड़ गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित गोलीबारी से जवाब दिया और संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी कर दी है।

30 जुलाई को हुई मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान आतंकियों के लिए काल बनते जा रहे है। घाटी में सर्च ऑपरेशन, ताबड़तोड़ गोलीबारी और आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि 30 जुलाई को भी भारतीय सेना के जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर मुठभेड़ शुरू की। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया गया।

ALSO READ: Jammu-Kashmir Encounter: पुंछ में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।