Jammu-Kashmir Encounter: पुंछ में एनकाउंटर जारी, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर

Summary :

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान आतंकियों के लिए काल बनते जा रहे है। घाटी में सर्च ऑपरेशन, ताबड़तोड़ गोलीबारी और आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि आज भारतीय सेना के जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर मुठभेड़ शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मौत की खबर सामने आ रही है। सर्च ऑपरेशन जारी घाटी में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मालदीवलन में आतंकियों ने घुसपैठ की…

Jammu-Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान आतंकियों के लिए काल बनते जा रहे है। घाटी में सर्च ऑपरेशन, ताबड़तोड़ गोलीबारी और आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा रहा है। बता दें कि आज भारतीय सेना के जवानों ने सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर मुठभेड़ शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मौत की खबर सामने आ रही है।

सर्च ऑपरेशन जारी

घाटी में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि मालदीवलन में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। यह सूचना मिलने के बाद सेना के सतर्क जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चली और आतंकवादियों को गोली लगने की खबर सामने आ रही है। सेना का सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ जारी है।

व्हाइट नाइट कोर का बयान

Jammu-Kashmir Encounter: व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि पुंछ सेक्टर के जनरल क्षेत्र में बाड़ के पास भारतीय सैनिकों ने दो आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इस दौरा गोलीबारी शुरू हुई। बता दें कि सेना के जवानों की गोलीबारी का जवाब देने के लिए आतंकवादियों ने भी गोलीबारी शुरू कर दी। घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पहलगाम हमले का लिया बदला

भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का भी बदला ले लिया है। बता दें कि सेना ने महादेव ऑपरेशन में ड्रोन फोटोग्राफी का इस्तेमाल किया। यह ऑपरेशन दो दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था। सेना ने श्रीनगर के लिडवास में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है।

ALSO READ: सेना को मिली बड़ी जीत, पहलगाम हमले के 3 आतंकी ढ़ेर! ऑपरेशन ‘महादेव’ जारी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।