सेना को मिली बड़ी जीत, पहलगाम हमले के 3 आतंकी ढ़ेर! ऑपरेशन ‘महादेव’ जारी

Summary :

Pahalgam Terrorist Killed: भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने पहलगाम हमले के आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके लिडवास के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev) नाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, सेना को लिडवास इलाके के घने जंगलों में चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस अभियान में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। OP MAHADEV Contact established in General Area Lidwas. Operation…

Pahalgam Terrorist Killed: भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने पहलगाम हमले के आतंकियों को मार गिराया है। श्रीनगर जिले के बाहरी इलाके लिडवास के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन महादेव’ (Operation Mahadev)
नाम दिया है। सूत्रों के अनुसार, सेना को लिडवास इलाके के घने जंगलों में चार आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस अभियान में अब तक तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

Pahalgam Terrorist Killed: ऑपरेशन ‘महादेव’ में बड़ी सफलता

सेना ने इस ऑपरेशन में ड्रोन फोटोग्राफी का इस्तेमाल किया। यह ऑपरेशन दो दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था। मारे गए आतंकियों के शवों की पहचान की जा रही है। सेना ने श्रीनगर के लिडवास में मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया है। माना जा रहा है कि मारे गए इन आतंकियों का पहलगाम आतंकी हमले से संबंध हो सकता है। दरअसल, कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया था, जिनसे मिले इनपुट के बाद सेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हालांकि, सेना ने अभी तक इस मुठभेड़ पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Pahalgam Terrorist Killed
Pahalgam Terrorist Killed

Pahalgam Terrorist Killed: आतंकियों ने 28 लोगों की हत्या की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल,2025 को आतंकवादियों के एक समूह ने पर्यटकों पर हमला किया। इस आतंकी हमले में 28 लोगों की हत्या की गई। पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और उन्हें कलमा पढ़ने को कहा। जब वे ऐसा नहीं कर पाए, तो आतंकवादियों ने उन्हें गोली मार दी। इस हमले की ज़िम्मेदारी शुरू में द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, जिसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मुखौटा माना जाता है। हालांकि, बाद में इसने इस हमले में अपनी किसी भी संलिप्तता से इनकार किया। इस हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए और आतंकियों को मार गिरान के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया।

ये भी पढ़ें- Traffic Prahari App Kaise Use Kare? बस करें ये काम और जीते ₹50,000 रुपये

Neha Singh