Traffic Prahari App Kaise Use Kare? बस करें ये काम और जीते ₹50,000 रुपये

Summary :

Traffic Prahari App Kaise Use Kare: अक्सर आपने सड़क पर नियम तोड़ने से जुड़ी घटनाएं देखी होंगी। कभी कोई लाल बत्ती का नियम तोड़ता नज़र आता है, तो कभी कोई तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाता या नो पार्किंग ज़ोन में गाड़ी खड़ी करता नज़र आता है। ऐसे में ट्रैफ़िक पुलिस की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है और पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने Traffic Prahari App पेश किया है। जो इन नियमों में कैसे काम आएगा आइये जानते है। आप भी काट सकते हैं किसी का चालान दिल्ली पुलिस के ट्रैफ़िक प्रहरी ऐप के ज़रिए…

Traffic Prahari App Kaise Use Kare: अक्सर आपने सड़क पर नियम तोड़ने से जुड़ी घटनाएं देखी होंगी। कभी कोई लाल बत्ती का नियम तोड़ता नज़र आता है, तो कभी कोई तेज़ रफ़्तार से गाड़ी चलाता या नो पार्किंग ज़ोन में गाड़ी खड़ी करता नज़र आता है। ऐसे में ट्रैफ़िक पुलिस की ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है और पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने Traffic Prahari App पेश किया है। जो इन नियमों में कैसे काम आएगा आइये जानते है।

आप भी काट सकते हैं किसी का चालान

दिल्ली पुलिस के ट्रैफ़िक प्रहरी ऐप के ज़रिए आम नागरिक भी ट्रैफ़िक नियम तोड़ने वालों के ख़िलाफ़ चालान काट सकते हैं। इस तरह आप बिना ट्रैफ़िक पुलिस की वर्दी पहने भी पुलिसकर्मी की भूमिका निभा सकते हैं। इस काम के लिए आपके पास स्मार्टफ़ोन होना ज़रूरी है। यहाँ हम कुछ आसान स्टेप्स जानेंगे जिन्हें फ़ॉलो करके हम और आप चालान काट सकते हैं।

जानें Khud Se Challan Kaise Kare

Traffic Prahari App Kaise Use Kare

दिल्ली पुलिस का यह ऐप आम लोगों को यातायात नियम तोड़ने वालों की शिकायत दर्ज करने का ऑप्शन देता है। हालांकि, आप सीधा चालान नहीं काट पाएंगे इसके लिए आपको पहले ऐप की मदद से डिजिटल प्रूफ भेजना है। उसके बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसकी जांच कर चालान जारी करेगी।

इन स्टेप्स को फॉलो करें ⬇

स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफ़ोन पर ट्रैफ़िक प्रहरी ऐप डाउनलोड करें।

स्टेप 2: पंजीकरण करें

ऐप खोलने के बाद, आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करना होगा।
एक ओटीपी के ज़रिए सत्यापन किया जाएगा।

स्टेप 3: उल्लंघन की रिपोर्ट करें

यह भी पढ़ें :Operation Sindoor Debate Live: ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे की धुंआधार बहस आज,1 बजे तक कार्यवाही स्थगित

जब आप ट्रैफिक नियम तोड़ते किसी वाहन को देखें तब क्या करें?

Traffic Prahari App Kaise Use Kare

एक फ़ोटो या वीडियो लें (याद रहें कि वाहन नंबर साफ रूप से दिखाई दे रहा हो)।

ऐप में “Report Violation” पर टैप करें।

अब उस वाहन के खिलाफ Violation के प्रकार चुनें:

1. गलत पार्किंग

2. बिना हेलमेट के बाइक चलाना

3. लाल बत्ती पार करना

4. सीट बेल्ट न पहनना

5. तीन लोगों की सवारी करना आदि।

जगह (Location) और समय (Time) फील करें। आप GPS ऑन रखेंगे तो ऐप खुद लोकेशन ले लेगा।

स्टेप 4: इसके बाद सबमिट करें

इसके बाद आप सारी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लीक करें । आपकी रिपोर्ट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास दर्ज हो जाएगी।

स्टेप 5: पुलिस जांच करेगी

पुलिस टीम आपके द्वारा भेजी गई तस्वीर/वीडियो की जांच करती है। अगर उल्लंघन सही पाया जाता है, तो वाहन मालिक के खिलाफ ई-चालान जारी किया जाता है। ध्यान रहे, फर्जी रिपोर्ट भेजने पर आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा, अगर कोई बार-बार झूठी रिपोर्टिंग करता है, तो उसे ब्लॉक भी किया जा सकता है।

यहां देखें Traffic Prahari Se Earn Kese Kare:

दिल्ली पुलिस एक महीने में सबसे ज़्यादा ट्रैफ़िक चालान भेजने वालों को इनाम देगी। पहले व्यक्ति को ₹50,000 रुपये, दूसरे व्यक्ति को ₹25,000 रुपये, तीसरे व्यक्ति को ₹15,000 रुपये और चौथे व्यक्ति को ₹10,000 रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें :Awsaneshwar Temple Stampede: बाराबंकी मंदिर अवसानेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 2 की मौत, 40 घायल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।