Awsaneshwar Temple Stampede: बाराबंकी मंदिर अवसानेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 2 की मौत, 40 घायल

Summary :

Awsaneshwar Temple Stampede: यूपी के बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर (Awsaneshwar Mahadev temple) परिसर में सोमवार को बिजली का तार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं। सीएम योगी ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

Awsaneshwar Temple Stampede: यूपी के बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर
(Awsaneshwar Mahadev temple) परिसर में सोमवार को बिजली का तार गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत और 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं।

Avasaneshwar Temple Stampede
Awsaneshwar Temple Stampede

सीएम योगी ने किया 5 लाख मुआवजे का ऐलान

योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है।” पोस्ट में आगे लिखा गया, “सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।”

सीएम योगी के कार्यालय ने एक्स पर मुआवजे का ऐलान किया है। पोस्ट लिखा है कि, महाराज जी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Awsaneshwar Temple Stampede: करंट फैलने की खबर से भगदड़

Avasaneshwar Temple Stampede
Awsaneshwar Temple Stampede

बता दें कि बाराबंकी के (Barabanki Stampede) अवसानेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के दौरान यह हादसा हुआ। देर रात करीब 2 बजे मंदिर परिसर में बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया। इससे मची भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने बताया कि कुछ बंदरों के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया और मंदिर के टीन शेड में करंट फैल गया। इससे भीड़ में हड़कंप मच गया और भगदड़ हो गई। घायलों को तुरंत हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज सीएचसी और बाराबंकी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

Neha Singh