मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे PM Modi, CM मोहन यादव ने दी जानकारी

Summary :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि PM Modi जल्द ही मध्य प्रदेश आएंगे। बता दें कि CM मोहन यादव ने एक बयान में बताया कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो प्रमुख कार्यक्रमों भोपाल मेट्रो ट्रेन के उ‌द्घाटन और धार में पीएम मित्र पार्क के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है। कब होगा कार्यक्रम CM मोहन यादव ने बताया कि नई दिल्ली में PM Modi से मुलाकात की थी, इस दौरान मध्यप्रदेश में होने वाले दो कार्यक्रम के साथ ही राज्य के किसानों को…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि PM Modi जल्द ही मध्य प्रदेश आएंगे। बता दें कि CM मोहन यादव ने एक बयान में बताया कि यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो प्रमुख कार्यक्रमों भोपाल मेट्रो ट्रेन के उ‌द्घाटन और धार में पीएम मित्र पार्क के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है।

कब होगा कार्यक्रम

CM मोहन यादव ने बताया कि नई दिल्ली में PM Modi से मुलाकात की थी, इस दौरान मध्यप्रदेश में होने वाले दो कार्यक्रम के साथ ही राज्य के किसानों को समर्पित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने का भी अनुरोध किया था। अब कार्यालय जल्द ही तीनों कार्यक्रमों की तारीख तय करेगा।

PM Modi से की मुलाकात

CM Mohan Yadav ने दिल्ली में स्थित संसद भवन में PM मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने 18 महीनों के कार्यकाल की विस्तार से जानकारी दी थी और विरासत से विकास की राह सुशासन के 18 महीने शीर्षक से एक किताब भी थी। इस बता दें कि इस किताब में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में कई क्षेत्रों में हुई प्रगति पर जोर दिया गया है।

CM मोहन यादव की विदेश यात्रा

मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए CM मोहन यादव विदेश यात्रा पर गए थे। PM मोदी को दी गई किताब में भी दुबई और स्पेन की निवेश यात्राओं के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें राज्य में वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में सफल कदम बताया।

ALSO READ: ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’, MP में नए नियम ने निकाली हवाबाजों की हेंकड़ी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।