प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को जोगबनी-विराटनगर में दूसरी एकीकृत निगरानी चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस निगरानी चौकी का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए किया गया। इसका निर्माण व्यापार और लोगों की आवाजाही की सुगमता के लिये भारत की सहायता से किया गया है।
एकीकृत चौकी 260 एकड़ क्षेत्र में फैली है और यहां की क्षमता प्रतिदिन 500 ट्रक है। परियोजना की लागत 140 करोड़ रुपये आई है। इससे व्यापार में सुधार होगा तथा जनता के बीच संपर्क बेहतर होगा। पहली एकीकृत निगरानी चौकी का निर्माण वर्ष 2018 में रक्सौल-वीरगंज में हुआ था।

उद्घाटन के बार पीएम मोदी ने कहा, भारत पड़ोस के सभी मित्र देशों के साथ यातायात को सरल और आसान बनाने और व्यापार, संस्कृति, शिक्षा आदि जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच संपर्क को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और नेपाल कई क्रॉस-बॉर्डर कनेक्टिविटी परियोजनाओं जैसे सड़क, रेल और ट्रांसमिशन लाइनों पर काम कर रहे हैं। हमारे देशों के बीच प्रमुख सीमा बिंदुओं पर एकीकृत चेक पोस्ट आपसी व्यापार और आंदोलन को बहुत सुविधाजनक बना रहे हैं।

वही नेपाल के पीएम ओली ने कहा, हमारे दोनों देशों के स्थायी हित में बातचीत के माध्यम से सभी लंबित मुद्दों को हल करने का समय आ गया है। दोनों देशों में स्थिर और बहुसंख्यक सरकार एक उचित समय है। मेरा सरकार इस ओर भारत सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



