प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री पी के जगन्नाथ बृहस्पतिवार को मॉरीशस के सुप्रीम कोर्ट के नये भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे जिसका निर्माण भारत के सहयोग से हुआ है। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय के बयान के अनुसार ‘‘ 30 जुलाई 2020 को यह कार्यक्रम मॉरीशस की न्यायपालिता के वरिष्ठ सदस्यों तथा दोनों देशों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये किया जायेगा ।’’ विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस भवन का निर्माण भारत के सहयोग से किया गया है।
प्रियंका गांधी के ट्वीट पर सतीश पूनियां का जवाब- अपना घर संभालें, अपना झगड़ा हमारे माथे मत मढ़िये
यह इमारत मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस में भारत की सहायता से तैयार पहली आधारभूत परियोजना होगी। इस बयान में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के भवन की यह परियोजना भारत सरकार द्वारा मॉरीशस को साल 2016 में प्रदत्त 35.3 करोड़ डॉलर के ‘‘ विशेष आर्थिक पैकेज’’ के तहत कार्यान्वित की जा रहीं पांच आधारभूत ढांचा परियोजनाओं में से एक है।
यह परियोजना निर्धारित समय में और अनुमानित से कम लागत में पूरी हुई है। यह भवन 4700 वर्ग मीटर क्षेत्र से अधिक भूभाग में फैला हुआ है और इसमें 10 से अधिक मंजिलें हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने , मॉरीशस में मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना के पहले चरण और नये ईएनटी अस्पताल परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया था ।


Download Android App
Download iOS App



