मणिपुर पहुंचे PM मोदी, विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर विश्वविद्यालय में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 105वें सत्र का उद्घाटन करने के लिए इंफाल पहुंच चुके है। देश में पहली बार होने जा रहे इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर से कम से कम 5,000 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 5,000 प्रतिनिधियों में से 2,000 वैज्ञानिक होंगे।

उग्रवादी संगठनों का हड़ताल का आह्वान

राज्य में सक्रिय विभिन्न उग्रवादी संगठनों ने मोदी की इस यात्रा के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया है जिसको देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2018 का इस बार का विषय ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से अगम्य तक पहुंच’ है।

बता दें कि विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 16 से 20 मार्च तक होगा। मणिपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आदित्य प्रसाद पांडे ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस में इस बार लगभग पांच हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा, प्रोफेसर मोहम्मद युनुस और प्रोफेसर हिरोशी अमानो क्रमश: 17,18 और 19 मार्च को विज्ञान कांग्रेस को संबोधित करेंगे। हालांकि दलाई लामा के विज्ञान कांर्ग्रेस में भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team