PM मोदी ने किया विराट का फिटनेस चैलेंज पूरा, शेयर किया वीडियो

Summary :

पीएम ने लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं। योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट से फिटनेस वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी एक्‍सरसाइज और योगा करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली ने 23 मई को एक्सरसाइज का एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस चैलेंज दिया था। हालांकि खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी। और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर इसका ट्रैंड बढ़ता जा रहा है।

 

पीएम मोदी द्वारा जारी वीडियो में दिख रहा है की पीएम पार्क में कई तरह के अभ्यास कर रहे हैं। पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए पीएम एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया है।

kumarswami-modi

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉमिनेट किया था। पीएम ने लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं। योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं। ये काफी रिफ्रेश फील कराता है।

modi

 

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी थी। अनुष्का शर्मा पहले ही कोहली का ये चैलेंज पूरा कर चुकी हैं।

राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। कोहली ने ट्वीट किया था, ‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है।

अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा।’ कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है। इस फिटनेस चैलेंस में एक्‍टर, खिलाड़ी और राजनेताओं समेत आम हिंदुस्‍तानी शामिल हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team