पीएम मोदी ने अजीत जोगी के निधन पर जताया शोक, कहा – गरीबों की बेहतरी के लिए प्रयासरत रहे जोगी

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे गरीबों, खासकर आदिवासी समुदायों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये प्रयासरत रहे ।

जोगी का निधन आज दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे, रायपुर में एक निजी अस्पताल में हुआ । 74 वर्षीय जोगी पिछले 20 दिनों से जीवन की जंग लड़ रहे थे । 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ अजीत जोगी सार्वजनिक सेवा के प्रति उत्साहित रहते थे । इसी उत्साह के कारण वह एक नौकरशाह और एक राजनीतिक नेता के रूप में कठिन परिश्रम करने को प्रेरित हुए। ’’ 

मोदी ने कहा कि जोगी गरीबों, खासकर आदिवासी समुदायों के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिये प्रयासरत रहे । उन्होंने कहा, ‘‘ उनके निधन से दुखी हूं । उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं । ’’ 

Ujjwal Jain