PM Modi ने फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

Summary :

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। Highlights राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से हुई सम्मानित PM Modi ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई PM Modi भी इसी साल ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित President Draupadi Murmu फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से हुई सम्मानित राष्ट्रपति मुर्मू(President Draupadi Murmu) को मंगलवार को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार…

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फ़िज़ी’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है।

Highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से हुई सम्मानित
  • PM Modi ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
  • PM Modi भी इसी साल ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित

President Draupadi Murmu फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से हुई सम्मानित

राष्ट्रपति मुर्मू(President Draupadi Murmu) को मंगलवार को फ़िज़ी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कम्पैनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किए जाने पर बधाई। यह हर भारतीय के लिए बहुत गर्व और खुशी का क्षण है। यह राष्ट्रपति जी के नेतृत्व के साथ-साथ भारत और फिजी के लोगों के बीच ऐतिहासिक संपर्क की भी मान्यता है।’’ बता दें की पीएम मोदी को भी इसी साल ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया था।

Modi Government 9 Years : सिर्फ फिजी रूस और सऊदी नहीं, 10 से ज्यादा देशों का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पा चुके हैं मोदी | PM Narendra modi has received the highest civilian

राष्ट्रपति ने सुवा में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ की बातचीत

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने राष्ट्रपति मुर्मू(President Draupadi Murmu) की यात्रा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा, “फिजी के राष्ट्रपति ने हमारे राष्ट्रपति को ‘द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया, जिसकी राष्ट्रपति ने बहुत सराहना की. उन्होंने फिजी संसद को भी संबोधित किया. राष्ट्रपति ने सुवा में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत भी की.” राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ भी बातचीत की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta