India and Maldives Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हार्दिक शुभकामनाएं दी। भारत और मालदीव के लक्षद्वीप और पर्यटन के मुद्दे पर काफी उथल पुथल देखने को मिला था।
Highlights:
- पीएम मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी ईद की बधाई
- पिछले दिनों भारत और मालदीव के बीच रिश्ते काफी तल्ख रहें हैं
- हाल में मुइज्जु ने भारत को दी थी, मालदीव से भारतीय सेना को हटा लेने की
राष्ट्रपति मुइज्जू, द्वीप राष्ट्र की सत्तारूढ़ सरकार और मालदीव के लोगों को भेजे अपने संदेश में पीएम मोदी ने भारत और मालदीव द्वारा साझा किए गए सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर प्रकाश डाला।
माले में भारतीय उच्चायोग ने पीएम मोदी की ईद की शुभकामनाओं का विवरण देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि
जब हम पारंपरिक उत्साह के साथ ईद-उल-फितर मनाते हैं, तो दुनिया भर के लोगों को करुणा, भाईचारे और एकजुटता के मूल्यों की याद आती है, जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी विश्व के निर्माण के लिए ये आवश्यक हैं, जिसकी हम सभी इच्छा रखते हैं।
खटास रिश्तों के बावजूद भारत ने की सहायता
पिछले साल मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच खटास रिश्ते रहने के बावजूद भारत ने हाल ही में सौहार्दपूर्ण माहौल का संकेत देते हुए मालदीव को चीनी, गेहूं, चावल, प्याज और अंडे सहित आवश्यक वस्तुओं के सीमित निर्यात की घोषणा की।
भारत ने घरेलू मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए इन खाद्य उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, इसने मित्र देशों की सख्त जरूरत में मदद के लिए इन वस्तुओं के सीमित निर्यात का प्रवधान रखा है।
रियायत समेत कई मोर्चों पर मदद
भारत ने निर्माण सामग्री के रूप में उपयोग किए जाने वाले पत्थर और नदी की रेत के दस लाख टन तक निर्यात की भी अनुमति दी है। मुइज्जू सरकार ने भारत से ऋण पुनर्भुगतान पर रियायतें मांगने की भी कोशिश की है, जो अपने बड़े पड़ोसी पर हिंद महासागर द्वीपसमूह की निर्भरता को दर्शाता है।


Download Android App
Download iOS App



