ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर PM मोदी ने दी जॉनसन को मुबारकबाद

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं और सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन की साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुझे आपके साथ काम करने का इंतजार है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। 
मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ मैं आपकी सफलता की कामना करता हूं और सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन की साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुझे आपके साथ काम करने का इंतजार है। 
जॉनसन ने बुधवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व के संघर्ष में शानदार जीत हासिल की थी। 

Shera Rajput