प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi ) ने तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में रविवार को कहा कि लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में देश के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।
Highlights
. PM Modi ने लोगों से की मन की बात
. इस दौरान उन्होंने लोगों से कही कई बातें
. लोगों ने संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट विश्वास दोहराया
PM Modi ने लोगों से की मन की बात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Modi )ने तीसरी बार देश की कमान संभालने के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम में रविवार को कहा कि लोगों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में देश के संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है।उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और निर्वाचन आयोग तथा इस प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी और ‘आकाशवाणी’ के इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के 30 मिनट के अपने संबोधन में पेरिस ओलंपिक, ‘वोकल फोर लोकल’ और भारतीय संस्कृति के दुनिया भर में बढ़ते प्रभाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।
लोगों ने संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट विश्वास दोहराया
प्रधानमंत्री(PM Modi ) ने जुलाई महीने शुरू होने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सोशल मीडिया पर ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का उपयोग करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि तोक्यो में पिछले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर नागरिक का दिल जीत लिया था, और भाग लेने वाले खिलाड़ी पूरे जी-जान से पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में लगे हुए हैं।
‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘मैं आज देशवासियों को इस बात के लिए धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। साल 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं।’’प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




