PM Modi ने Mann Ki Baat के लिए सुझावों पर व्यक्त की प्रसन्नता

Summary :

30 मार्च को प्रसारित होगा Mann Ki Baat का नया एपिसोड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए नागरिकों से अपने सुझाव साझा करने की अपील की है। यह कार्यक्रम 30 मार्च को प्रसारित होगा। पीएम मोदी ने इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए व्यापक सुझाव मिलने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी और कहा कि उन्हें इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए व्यापक सुझाव प्राप्त होने पर खुशी हुई है।

Gujarat के किसानों को Kusum Yojana से मिली राहत, PM Modi को कहा धन्यवाद

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “इस महीने के ‘मन की बात’ के लिए कई तरह के इनपुट मिलने से खुशी हुई, जो 30 तारीख को प्रसारित होगा। ये इनपुट सामाजिक भलाई के लिए सामूहिक प्रयासों की शक्ति को उजागर करते हैं। मैं और लोगों को इस एपिसोड के लिए अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं। उन्होंने देश के नागरिकों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए और भी सुझाव देने की अपील की है, जिससे ‘मन की बात’ का यह आगामी संस्करण और भी प्रभावी और जनहितकारी बन सके।

‘मन की बात’ कार्यक्रम पीएम मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम के रूप में प्रसारित होता है, जिसमें वह विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हैं और नागरिकों से जुड़े विचारों को शामिल करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 120वां एपिसोड होगा।

लोग इस कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव टोल-फ्री नंबर 1800-11-7800 पर भेज सकते हैं। लोग नरेंद्र मोदी ऐप या माई जीओवी ओपन फोरम के माध्यम से ऑनलाइन भी अपने सुझाव साझा कर सकते हैं। आगामी एपिसोड के लिए सुझाव इस महीने की 28 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के संपूर्ण नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूजऑनएआईआर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.