PM मोदी नामांकन करने से पहले काशी में करेंगे गंगा स्नान और कालभैरव के दर्शन

Summary :

PM Modi Varanasi/Kashi Nomination: लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन से पहले पीएम मोदी काशी में गंगा स्नान करके कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। पीएम मोदी नामांकन से पहले आज रोड शो भी किए, इस के दौरान उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के अन्य बड़े मंत्री भी रहेंगे। Highlights कल पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन नामांकन से पहले करेंगे काशी में गंगा स्नान और कालभैरव के दर्शन नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े केंद्रीय नेता   प्रधानमंत्री मोदी काशी 2019 में…

PM Modi Nomination Kashi

PM Modi Varanasi/Kashi Nomination: लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन से पहले पीएम मोदी काशी में गंगा स्नान करके कालभैरव के दर्शन भी करेंगे। पीएम मोदी नामांकन से पहले आज रोड शो भी किए, इस के दौरान उनके साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश के अन्य बड़े मंत्री भी रहेंगे।

Highlights

  • कल पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से करेंगे नामांकन
  • नामांकन से पहले करेंगे काशी में गंगा स्नान और कालभैरव के दर्शन
  • नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे 12 राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े केंद्रीय नेता

 

PM's Kashi day out: A dip in the Ganga, chat with labourers | India News -  Times of India

प्रधानमंत्री मोदी काशी 2019 में नामांकन से पहले गंगा स्नान करते हुए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी सीट से 14 मई को नामांकन करेंगे। जिसको लेकर तमाम प्रकार की तैयारियां हो रही है। पीएम मोदी मंगलवार को नामांकन से पहले काशी में गंगा करेंगे। इसके बाद काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव से आशीर्वाद लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम मोदी अपना नामांकन शुभ लग्न में जिसका समय करीब 11.40 होगा।

नामांकन के दौरान पीएम मोदी के साथ कौन-कौन रहेंगे मौजूद ?

बता दें कि प्रधानमंत्री नामांकन के दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी की अगुवाई में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पुष्कर धामी, नायब सिंह सैनी, भजनलाल शर्मा, विष्णुदेव साय, हिमंत विश्वा शर्मा, माणिक साहा, प्रमोद सावंत, मोहन सिंह यादव, एकनाथ सम्भाजी शिंदे और सिक्किम के पवन सिंह तमांग भी वहां पर मौजूद होंगे। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल सहित 20 केंद्रीय मंत्री रहेंगे।

 PM Modi

PM Modi ने दो बार से काल भैरव के दर्शन के बाद ही किया नामांकन

पीएम मोदी ने इसके पहले के चुनाव 2014 और 2019 में भी अपने नामांकन से पहले वाराणसी पहुंचकर बाबा कालभैरव का दर्शन किया था। ऐसा माना जाता है कि वाराणसी में बाबा कालभैरव की अनुमति के बगैर कोई शुभ कार्य नहीं हो पता।और उनके उत्तपत्ति के दिन यदि उनका आशीर्वाद लेकर कोई कार्य किया जाए तो विशेष फल की प्राप्ति होती है।

PM Modi offers prayers at Kaal Bhairav Temple in Varanasi

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News