PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने देश को आज झारखंड की राजधानी रांची से टाटानगर-पटना समेत छह वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने रांची से ऑनलाइन इन छह बंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया।
Highlights
- PM Modi ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
- 650 करोड़ रुपये से ज्यादा परियोजनाओं की शुरुआत
- 32000 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
PM Modi ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने आज झारखंड को छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. जमशेदपुर में पीएम ने छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब वह रांची हवाई अड्डे पर पहुंचे तब एक बहन ने उन्हें जावा दिया।उन्होंने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए करमा पर्व के लिए झारखंड के लोगों को शुभकामनाएं दी। प्रकृति के साथ नहीं देने के कारण कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंच पाने के कारण प्रधानमंत्री ने झारखंड के लोगों से क्षमा मांगी है। उन्होंने झारखंड के लोगों को सभी विकास कार्यों के लिए बधाई दी।
650 करोड़ रुपये से ज्यादा परियोजनाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखा गया। मधुपुर बाईपास लाइन के पूरा होने के बाद हावड़-दिल्ली मेन लाइन पर ट्रेनों के रुकने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही गिरिडीह और जसीडीह के बीच यात्रा समय भी कम होगा। हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो इस स्टेशन पर कोचिंग स्टॉक के रखरखाव में मदद करेगा।
इन मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी कनेक्टिविटी
प्रधानमंत्री कुरकुरा-कनारोअन दोहरीकरण परियोजना को भी राष्ट्र को समर्पित किया जो बंडामुंडा-रांची सिंगल लाइन खंड का हिस्सा है और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशनों के रास्ते राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है। इस परियोजना से माल और यात्री यातायात की गतिशीलता बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा, आम लोगों की सुरक्षा बढ़ने के लिए 04 रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) को भी राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया। अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें इन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी: 1 टाटानगर – पटना, 2 भागलपुर – दुमका- हावड़,3 ब्रह्मपुर – टाटानगर, 4 गया – हावड़,5 देवघर – वाराणसी और 6 राउरकेला – हावड़।
टाटानगर में आज जिन 6 ‘वंदे भारत’ को हरी झंडी दिखाई गई है, उनसे पूर्वी भारत में लोगों का सफर आसान होगा। इससे जहां औद्योगिक विकास को और गति मिलेगी, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। pic.twitter.com/MPQLl6RQkP
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2024
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से नियमित यात्रियों, पेशेवरों, व्यापारियों और छात्र समुदाय को लाभ होगा। ये ट्रेनें देवघर (झारखंड) में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में काशी विश्वनाथ मंदिर, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में कालीघाट, बेलूर मठ आदि जैसे तीर्थ स्थलों तक आवागमन के तीव, गति वाले परिवहन प्रदान करके क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़वा देंगी। इसके अलावा, धनबाद में कोयला खदान उद्योग, कोलकाता में जूट उद्योग, दुर्गापुर में लौह और इस्पात संबद्ध उद्योगों को भी काफी बढ़वा मिलेगा।
पीएम आवास योजना के तहत 32000 लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र
सभी के लिए आवास की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप झारखंड के 32 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। वह लाभार्थियों को सहायता की पहली किस्त जारी किया। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर रांची से जमशेदपुर नहीं जा पाया। उद्घाटन और शिलान्यास सरकारी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री गोपाल मैदान जमशेदपुर की रैली में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रांची से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए।
झारखंड के मेरे हजारों परिवारजनों के पक्के घर का सपना पूरा करने के लिए, आज नए लाभार्थियों के लिए पीएम आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त जारी की गई है। इसके साथ ही हजारों लोगों को पक्का घर भी बनाकर दिया गया है। इससे जहां उन्हें अपना घर मिल रहा है, वहीं उनका आत्मसम्मान भी बढ़ा है। pic.twitter.com/zNgvNfkRkg
— Narendra Modi (@narendramodi) September 15, 2024
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




