उन्नाव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पांच साल पहले नारा हुआ करता था, अच्छे दिन आयेंगे लेकिन अब नारा बन चुका है ‘‘चौकीदार चोर है’’। उन्होंने सवाल किया कि पांच साल में आखिर ‘‘यह चौकीदार चोर कैसे बन गया?’’
उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री रोजगार या किसान की बात नहीं करते क्योंकि वह अच्छे दिन के हर मुद्दे पर विफल साबित हुए। उन्होंने नोट बंदी पर भी सवाल खडे किये।
शहर के जीआईसी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी वादे को पूरा न करने वाली भाजपा ने 15 लाख रूपये देने के मामले पर भाजपा के लोगों से कहा कि वह तो जुमला था।
EVM पर PM मोदी ने की तानाशाही वाली बात : कांग्रेस
इसके बाद हमने अपने पार्टी के थिंक टैंक से बात की और गरीबों तक अर्थव्यवस्था को बिना नुकसान पहुचांये सीधे पैसे स्थानांतरित करने की योजना बनाने को कहा। इसके बाद एक दिन चिदम्बरम जी ने बताया कि 72 हजार रूपये दे सकते है। वह भी प्रतिवर्ष दे सकते है।
राहुल ने कहा कि हम चौकीदार की तरह 15 लाख देने का झूठ नहीं बोलेंगे। हम पांच साल में न्याय योजना के माध्यम से 5 करोड़ गरीबों के खाते में सीधे डालेंगे।
उन्होंने कहा कि देश का किसान कर्ज न चुका पाने पर जेल में होता है जबकि बड़े अमीर जो बैंक का पैसा लेकर भागे हैं, वह बाहर है।


Download Android App
Download iOS App



