Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

दुबई पहुंचे PM Modi, ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ हुआ जोरदार स्वागत

Summary :

PM Modi Dubai Visit : विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार 30 नवंबर को दुबई, संयक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। बता दें यहां भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के साथ ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जैसे ही होटल पहुंचे लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। PM नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को पहुंचे दुबई भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का किया जोरदार स्वागत भारतीय प्रवासियों ने लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे प्रवासी भारतीयों ने…

PM Modi Dubai Visit : विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार 30 नवंबर को दुबई, संयक्त अरब अमीरात पहुंचे हैं। बता दें यहां भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। भारतीय प्रवासियों ने ‘भारत माता की जय’ के साथ ‘वंदे मातरम’ के नारे लगा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जैसे ही होटल पहुंचे लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए।

  • PM नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को पहुंचे दुबई
  • भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का किया जोरदार स्वागत
  • भारतीय प्रवासियों ने लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

प्रवासी भारतीयों ने PM Modi की विजिट पर ख़ुशी की जाहिर

सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में भारतीय प्रवासियों को ‘मोदी, मोदी’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’, ‘अब की बार 400 पार’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगते हुए देखा जा सकता है। इसके आलावा एक दूसरे वीडियो में पीएम को अन्य लोगों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी की विजिट पर ख़ुशी जाहिर की है।

लोगों ने कहा ‘दुनिया को मोदी जैसे नेताओं की जरुरत’

इस दौरान एक प्रवासी भारतीय ने बताया कि, “मैं 20 साल से यूएई में रह रहा हूँ लेकिन पीएम मोदी के दुबई आने के बाद ऐसा महसूस कर रहा हूँ की मेरा कोई अपना यहाँ आया है।” वहीं एक अन्य भारतीय ने बताया कि, “दुनिया को नरेंद्र मोदी जैसे नेताओं की बहुत जरुरत है, मोदी को यहाँ देख हम बहुत खुश हैं। ” पीएम ने भी भारतीय मूल के लोगों से मिलकर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है। उन्होंने लिखा कि, ” दुबई में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी से स्वागत से बहुत प्रभावित हुआ हूँ। उनका यह समर्थन और उत्साह हमारी संस्कृति और मजबूत संबंधो का प्रमाण है।”

पीएम मोदी शिखर सम्मलेन की कार्रवाई के लिए बेहद उत्सुक

PM Modi Dubai Visit दरअसल प्रधानमंत्री आज 1 दिसंबर को 28 वें कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज (COP-28) सम्मलेन में शामिल होंगे। पीएम ने दुबई पहुँच कर एक्स पर लिखा कि, “COP-28 सम्मलेन में भाग लेने के लिए दुबई पहुँच चुका हूँ। शिखर सम्मलेन की कार्रवाई के लिए बहुत उत्सुक हूँ, जिसका उद्देश्य एक बेहतर ग्रह बनाना है।” दुबई के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने बताया था कि, “जी 20 की अध्यक्षता के दौरान जलवायु भारत की सबसे पहली प्राथमिकता थी। मैं इन मुद्दों पर आम सहमति से COP-28 में आगे बढ़ाने की उम्मीद करता हूँ।” बता दें की ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन को प्रभावी ढंग से निपटाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री और दुनिया के कई नेता इस सम्मलेन में भाग लेंगे। इसके आलावा प्रधानमंत्री अन्य तीन उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी भाग लेने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner