PM Modi आज गुजरात दौरे पर, द्वारका में Sudarshan Setu का करेंगे उद्घाटन

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।सबसे पहले पीएम मोदी बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद सुबह 8.25 बजे सुदर्शन सेतु की उद्घाटन करेंगे।सुदर्शन सेतु के दोनों ओर भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ भी है। द्वारका में सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे PM Modi PM Modi पांच एम्स का करेंगे उद्घाटन देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का होगा उद्घाटन चार अन्य एम्स को भी वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे आपको बता दें पीएम…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।सबसे पहले पीएम मोदी बेयट द्वारका मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद सुबह 8.25 बजे सुदर्शन सेतु की उद्घाटन करेंगे।सुदर्शन सेतु के दोनों ओर भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सजा हुआ एक फुटपाथ भी है।

  • द्वारका में सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे PM Modi
  • PM Modi पांच एम्स का करेंगे उद्घाटन
  • देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज का होगा उद्घाटन

चार अन्य एम्स को भी वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे

आपको बता दें पीएम मोदी गुजरात के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन करेंगे। ये एम्स राजकोट में है। इसके साथ ही वह पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी और आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में चार अन्य एम्स को भी वर्चुअल माध्यम से समर्पित करेंगे।

PM लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे

इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही ओखा मुख्य भूमि और बेयट द्वारका को जोड़ने वाले लगभग 2.32 किमी लंबे देश के सबसे लंबे केबल पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team