प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलसमुद्रम में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम, इनडायरेक्ट टैक्स एंड नारकोटिक्स(NACIN) के नए परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, ”मैं राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) के इस शानदार नए परिसर के लिए सभी को बधाई देता हूं। जिस श्री सत्य साईं जिले में यह परिसर बना है, वह विशेष है।
Highlights
- प्रधानमंत्री मोदी ने पलसमुद्रम में NACIN के नए परिसर का किया उद्घाटन
- हमारे यहां प्रोजेक्ट्स को अटकाने की रही है प्रवृत्ति
- NACIN की भूमिका
NACIN की भूमिका
PM नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “NACIN की भूमिका देश को एक आधुनिक इकोसिस्टम देने की है। एक ऐसा इकोसिस्टम जो देश में व्यापार को आसान बना सके, जो भारत को वैश्विक व्यापार का अहम पार्टनर बनाने के लिए मैत्रीपूर्ण माहौल बना सके, जो टैक्स, सीमा शुल्क, नशीले पदार्थ, जैसे विषयों के माध्यम से देश में व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा दें।
हमारे यहां प्रोजेक्ट्स को अटकाने की रही है प्रवृत्ति
प्रधानमंत्री ने कहा अतीत में हमारे यहां प्रोजेक्ट्स को अटकाने, लटकाने और भटकाने की प्रवृत्ति रही है, जिस कारण से देश को बहुत नुकसान हुआ है। बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने लागत का ध्यान रखा है और योजनाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



