Instagram पर भी PM Modi सबसे पसंदीदा नेता, 100 मिलियन फॉलोवर्स का बनाया रिकॉर्ड; 11वें स्थान पर Trump

Summary :

PM Modi Instagram followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है। Narendra Modi 100 million Instagram followers: विश्व लीडर्स में सबसे पसंदीदा नेता बने पीएम मोदी बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

PM Modi Instagram followers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता बने हैं। 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में अपने अकाउंट को दुनिया के नेताओं के बीच सबसे ज्यादा एक्टिव और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म में से एक बनाया है।

Narendra Modi 100 million Instagram followers: विश्व लीडर्स में सबसे पसंदीदा नेता बने पीएम मोदी

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है, जो भारत और विदेश दोनों जगह दर्शकों से जुड़ने की उनकी लगातार पहुंच की रणनीति को दिखाती है। वर्तमान में जाने-माने विश्व लीडर्स में पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। खास बात यह है कि इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोगुना से अधिक है।

PM Modi Instagram followers: ट्रंप से भी आगे है पीएम मोदी

दुनिया के पांच बड़े नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के 15 मिलियन फॉलोअर्स हैं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

PM Modi के सोशल मीडिया फॉलोअर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री मोदी के 106.2 फॉलोअर्स हैं, जबकि फेसबुक पर उनके 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ये आंकड़े पीएम मोदी की बड़ी ग्लोबल पहुंच और मजबूत कनेक्शन को दिखाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारत में भी इंस्टाग्राम पर अन्य राजनेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 12.6 मिलियन है।

नरेंद्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग दुनिया में सबसे ज्यादा: Statista

दिसंबर 2025 तक, प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के अलग-अलग नेताओं के बीच सबसे अधिक अप्रूवल रेटिंग हासिल की। स्टेटिस्टा के अनुसार, पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 प्रतिशत है, जिससे वे अन्य वैश्विक नेताओं के साथ सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची 63 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे, अर्जेंटीना के जेवियर मिलेई 60 प्रतिशत के साथ तीसरे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ 11वें नंबर पर हैं।

ट्रंप 11वें स्थान पर

अमेरिकी बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ की ओर से 2 फरवरी और 8 फरवरी के बीच जुटाए गए डेटा के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 67 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 40 प्रतिशत अनुमोदन रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर रहे।

Also Read: इजरायल और भारत के बीच होगा व्यापार समझौता! जानें PM मोदी के इजरायली संसद में संबोधन की बड़ी बातें

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।