PM Modi In Israel Parliament: इजरायल दौरे पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने इजरायल की संसद Knesset को संबोधित किया। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा वहां दिया गया पहला भाषण था। संसद में भाषण के बाद, पीएम मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया। दोनों देशों के बीच अटूट रिश्तों को मजबूती मिली है और अब मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा भी तेज हो गई है
PM Modi In Israel Parliament

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और इजरायल के बीच चल रहे मुक्त व्यापार समझौते से द्विपक्षीय व्यापार संबंधों में मौजूद अपार संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। नेसेट के विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के बारे में भी बात की और कहा कि भारत और इजरायल जैसे भरोसेमंद साझेदारों के बीच एक मजबूत रक्षा साझेदारी अनिश्चित दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है। PM मोदी ने कहा कि भारत पिछले कुछ वर्षों से विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था रहा है और भविष्य में वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होगा।
Addressing the Knesset. Do watch my speech. @KnessetENG https://t.co/a8V6Ah5HwY
— Narendra Modi (@narendramodi) February 25, 2026
India Israel Relations
इज़रायल नवाचार और तकनीकी नेतृत्व का एक शक्तिशाली केंद्र है और यह एक दूरदर्शी साझेदारी के लिए स्वाभाविक आधार तैयार करता है। हम व्यापार बढ़ाने, निवेश प्रवाह को मजबूत करने और संयुक्त अवसंरचना विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले वर्ष द्विपक्षीय निवेश संधि हमारे व्यवसायों को विश्वास और निश्चितता प्रदान करेगी। भारत ने अन्य देशों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं।
PM Modi Israel Visit

पश्चिम में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन हैं। पूर्व में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान हैं। हाल के वर्षों में हमारे द्विपक्षीय व्यापार में कई गुना वृद्धि हुई है। लेकिन, यह अवसरों की पूरी क्षमता को नहीं दर्शाता है। इसीलिए हमारी टीमें एक महत्वाकांक्षी मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। यह हमारे व्यापारिक संबंधों में छिपी अपार संभावनाओं को उजागर करेगा।


Download Android App
Download iOS App




