Ambala Crime News: युवाओं में लगातार सोशल मीडिया चलाने का चलन बढ़ रहा है और निश्चिततौर पर अज्ञानता की कमी के कारण सोशल मीडिया के माध्यम से युवा क्राइम में भी उलझते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले अंबाला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है कि जिससे में स्कूली बच्चों ने अपनी टीचर्स से भड़ास निकालने के लिए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और टीचर्स निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक व मानहानिकारक पोस्ट की।
Ambala Crime News

अंबाला पुलिस एसपी अजीत शेखवात और साइबल सेल की टीम ने काम करते हुए फर्जी आईडी बनाने वाले स्कूली छात्रों को राउंडर कर लिया। यह गलत बात है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए उन्हें शपथपत्र लेकर छोड़ा गया। जिसके लिए स्कूल प्रबंधक और वह टीचर्स जिनके बारे में इन छात्रों अपने आपत्तिजनक पोस्ट की, उनकी सहनशीलता और माफी का जज्बा काबिलेतारीफ है।
Ambala Police News

प्रशांत मुंजाल ने कहा कि यह घटना छात्रों में डिजिटल जिम्मेदारी की आवश्यकता को दशार्ती है। उन्होंने अंबाला पुलिस और साइबर सेल की तत्पर भूमिका की सराहना की, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक, अंबाला के मार्गदर्शन में इस मामले को सुलझाया। अभिभावकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, तभी बच्चों को डिलीटल क्राइम से रोका जा सकता है। एचपीएससी अपने स्तर पर स्कूलों में सेमिनार आयोजित करेगी और अभिभावकों व स्टूडैंटस् को जागरूक करेगी।


Download Android App
Download iOS App




