नई दिल्ली : बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में आतंकवादियों को हुए नुकसान के साक्ष्य की मांग करने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पकिस्तान का ‘पोस्टर ब्वॉय’ कहे जाने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘पठानकोट आतंकी हमले की जांच के लिए आईएसआई को बुलाने वाले मोदी पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं।
गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस के कुछ लोगों ने चर्चा की है, उसमें मैं नहीं जाना चाहता, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के जो जवान शहीद हुए हैं उनके परिवार वालों ने एक मांग उठाई है। उनकी भवना है कि हमें दुख पहुंचा है तो हमें दिखाइए कि क्या हुआ।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ” प्रधानमंत्री ने पठानकोट हमले के बाद जांच के लिए आईएसआई को बुलाया। वह नवाज शरीफ के यहां शादी में गए। वह नवाज शरीफ के गले मिलते हैं। नवाज शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाते हैं।
ड्रामा करते हैं। तो क्या हम पोस्टर ब्वॉय हैं? प्रधानमंत्री पाकिस्तान के पोस्टर ब्वॉय हैं।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ विपक्षी नेता पड़ोसी देश के पोस्टर ब्वॉय बन गए हैं और भारत के पराक्रमी सैनिकों के सामर्थ्य पर सियासी स्वार्थ के चक्कर में सवाल उठा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



