PM Modi ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong से की मुलाकात, कहा ‘उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है’

Summary :

PM Modi Singapore Visit: दो दिवसीय सिंगापुर दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है। Highlights PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong से की मुलाकात उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है- PM Modi PM Modi का भारत के भीतर कई ‘सिंगापुर’ बनाने का लक्ष्य PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong से की मुलाकात सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी(PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए…

PM Modi

PM Modi Singapore Visit: दो दिवसीय सिंगापुर दौरे पर आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर भी शेयर की है।

Highlights

  • PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong से की मुलाकात
  • उनसे मिलकर हमेशा खुशी होती है- PM Modi
  • PM Modi का भारत के भीतर कई ‘सिंगापुर’ बनाने का लक्ष्य

PM Modi ने पूर्व प्रधानमंत्री Lee Hsien Loong से की मुलाकात

सिंगापुर दौरे पर पीएम मोदी(PM Modi) ने पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मेरे मित्र और सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली सीन लूंग से मिलकर मुझे हमेशा खुशी होती है। वह हमेशा से भारत-सिंगापुर के घनिष्ठ संबंधों के मजबूत समर्थक रहे हैं। विभिन्न मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि भी बहुत समृद्ध है। हमने इस बात पर अच्छी चर्चा की है कि कैसे हमारे देश हरित ऊर्जा, फिनटेक आदि जैसे भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकते हैं।”

भारत देश के भीतर कई ‘सिंगापुर’ बनाना चाहता हूं- PM Modi

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने गुरुवार को सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग के साथ एक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं ने संबंधों को ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने पर सहमत जताई। वोंग से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत देश के भीतर कई ‘सिंगापुर’ बनाना चाहता हूं।

सिंगापुर की 10 हैरानी भरी बातें जो आपको किसी ने नहीं बताई होंगी - Tripoto

‘सिंगापुर हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है’

PM Modi ने कहा, सिंगापुर सिर्फ एक भागीदार देश नहीं है, बल्कि हर विकासशील देश के लिए एक प्रेरणा है। हम भी भारत में अनेक ‘सिंगापुर’ बनाना चाहते हैं।मुझे खुशी है कि हम साथ मिलकर उस दिशा में काम कर रहे हैं। हमारे बीच गठित मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन एक पथ-प्रदर्शक तंत्र है, कौशल, डिजिटलीकरण, गतिशीलता, सेमीकंडक्टर, उन्नत विनिर्माण, एआई, स्वास्थ्य सेवा, साइबर सुरक्षा जैसे सहयोग के क्षेत्र पहल के प्रतीक बन गए हैं।

सिंगापुर में कोविड-19 से पहले के स्तर पर दो-तिहाई लोग पहुंचे, भारतीय  पर्यटकों की संख्या में 350% की वृद्धि | विश्व समाचार - बिजनेस स्टैंडर्ड

PM Modi और पीएम लॉरेंस वोंग ने की सार्थक बैठक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, संबंधों में एक नया अध्याय: व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित हुई। पीएम मोदी और पीएम लॉरेंस वोंग ने आज सिंगापुर में एक सार्थक बैठक की। दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर सहमत हुए जिसमें उन्नत विनिर्माण, कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा, कौशल विकास और स्थिरता के क्षेत्रों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की गई।

Image

 

भारत और सिंगापुर के बीच कई समझौतों पर हुआ हस्ताक्षर

पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और सिंगापुर के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्र में प्रमुख समझौतों (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए, जो दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta