हैलो फ्रेंड…PM मोदी ने आधी रात जारी किया नया वीडियो, हैंडलूम डे को लेकर कर दी बड़ी अपील

Summary :

PM Modi New Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर देशवासियों से हैंडलूम उत्पाद खरीदने, पहनने और सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे लाखों बुनकर परिवारों की आय बढ़ेगी और स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा। पीएम ने इसे विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से भी जोड़ा।

PM Modi New Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 अगस्त की रात एक एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बड़ी अपील की है। इस बार उनका ये मैसेज Gen G के लिए नहीं, बल्कि सभी देशवासियों के लिए है। उन्होंने अपने मैसेज में  सभी लोगों से 7 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (हैंडलूम डे)  मनाने की अपील की। पीएम  ने कहा कि भारतीय हथकरघा केवल कपड़ा नहीं है, बल्कि यह देश के लाखों बुनकर परिवारों की मेहनत, परंपरा और आजीविका से जुड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक हैंडलूम प्रोडक्ट  खरीदने और उनका इस्तेमाल करने का अपील की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि  जब कोई व्यक्ति हैंडलूम से बना कपड़ा खरीदता है, तो वह सिर्फ एक वस्त्र नहीं खरीदता, बल्कि देश के मेहनतकश बुनकरों का सहयोग भी करता है। उन्होंने बताया कि देश के कई छोटे और गरीब परिवार अपने घरों में करघे पर कपड़ा बनाकर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। ऐसे परिवारों को मजबूत बनाने के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है।

सोशल मीडिया पर भी करें प्रचार

अपने वीडियो मैसेज में  पीएम ने लोगों से कहा कि अगर वे हैंडलूम के कपड़े पहनें तो उसकी फोटो, वीडियो या रील सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।  उनके अनुसार,   इससे ज्यादा से ज्यादा लोग भारतीय हथकरघा उत्पादों के बारे में जानेंगे और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि हर नागरिक इस अभियान का हिस्सा बन सकता है और भारतीय हैंडलूम का प्रचार करने में अपनी भूमिका अदा कर सकता है।

पीएम ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज के हर वर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि देश के लाखों बुनकर परिवार लंबे समय से हथकरघा उद्योग से जुड़े हुए हैं। अगर लोग स्थानीय स्तर पर बने हैंडलूम प्रोडक्ट  खरीदेंगे, तो इन परिवारों की इनकम  बढ़ेगी और उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

स्वदेशी आंदोलन की दिलाई याद

अपने वीडियो मैसेज में  पीएम ने  7 अगस्त 1905 के स्वदेशी आंदोलन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जिसने लोगों को देश में बने उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज भी उसी भावना को आगे बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय उत्पादों को अपनाना न केवल देश की संस्कृति को मजबूत करता है, बल्कि स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को भी नया सहारा देता है। पीएम ने कहा कि छोटी-छोटी कोशिश  भी बड़े बदलाव ला सकती  हैं।

अगर हर नागरिक साल में कुछ बार भी हैंडलूम के कपड़े खरीदे और उनका उपयोग करे, तो लाखों परिवारों की इनकम में पॉजिटिव चेंज आ सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय हथकरघा दिवस को सिर्फ एक कार्यक्रम के रूप में न देखें, बल्कि इसे भारतीय परंपरा और आत्मनिर्भर भारत के अभियान से जोड़कर मनाएं। पीएम ने अपने वीडियो मैसेज के आखिरी  में कहा कि 7 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएं। भारतीय हथकरघा से बने कपड़ों को अपनाएं, उनका प्रचार करें और बुनकर परिवारों की आर्थिक मजबूती में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के जेन-जी वाले बयान पर सपा का पलटवार, कहा- युवाओं से मिल रही चुनौतियों से सरकार चिंतित

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।