मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलितब्यूरो सदस्य एवं सांसद मोहम्मद सलीम ने आज कहा कि इस देश की जनता बेहद ‘बदनसीब’ है क्योंकि हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो अक्सर झूठ बोलता है और जिसके कारण देश लगातार रसातल में जा रहा है। मो. सलीम ने दक्षिण त्रिपुरा के अंतर्गत मानु बाजार में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अब प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रतिबद्धताओं के प्रति सतर्क हो गये हैं।
उन्होंने लोगों से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि चार वर्ष बीतने के बाद भी देश के युवाओं को रोजगार का अवसर नहीं मिला है और किसानों की स्थिति भी लगातार खराब हो रही है। मो. सलीम ने त्रिपुरा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वाम मोर्चा सरकार ने कभी कोई जुमला नहीं दिया और उन्होंने गरीबों एवं पिछड़ के सामाजिक-आर्थिक विकास संबंधी प्रतिबद्धताएं हमेशा निभायी हैं।
वाम मोर्चा शांति, विकास, रोजगार के नये अवसरों और आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रहा है लेकिन विपक्षी दल भाजपा आईपीएफटी जैसी विभाजनकारी शक्तियों के साथ मिलकर शांति और भाईचारे को बर्बाद करने का काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि त्रिपुरा के अमनपसंद लोग भाजपा और आईपीएफटी के अपवित्र गठबंधन को नकार देंगे तथा राज्य में फिर वाम मोर्चा की सरकार बनेगी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



