Rajkot Gaming Zone हादसे पर PM Modi ने किया ट्वीट, ‘इस हादसे ने हम सभी को दुखी किया’

Summary :

Rajkot Fire Updates: राजकोट में गेमिंग जोन हादसे में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री का में ट्ववीट कर शोक जताया है। Highlights:  राजकोट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक राजकोट के गेमिंग में हुआ भीषण हादसा अब तक तकरीबन लोगों की 20 लोगों की मौत पीएम मोदी ने किया राजकोट हादसे जताया शोक The fire tragedy in Rajkot has saddened us all. In my telephone conversation with him a short while ago, Gujarat CM Bhupendrabhai Patel Ji told me about the efforts underway to ensure all…

Rajkot Gaming Zone

Rajkot Fire Updates: राजकोट में गेमिंग जोन हादसे में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि अब इस हादसे पर प्रधानमंत्री का में ट्ववीट कर शोक जताया है।

Highlights: 

  • राजकोट हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक
  • राजकोट के गेमिंग में हुआ भीषण हादसा
  • अब तक तकरीबन लोगों की 20 लोगों की मौत

पीएम मोदी ने किया राजकोट हादसे जताया शोक

Rajkot Fire Updates

गुजरात के राजकोट( Rajkot Fire Updates) जिले के कालावड में शनिवार की शाम आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई है। वहीं अब तक हादसे में कुल 24 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Rajkot में बड़ा हादसा

गेमिंग जोन में अचानक आग लगी( Rajkot Fire Updates) और फिर अफरा-तफरी मच गई। पांच किलोमीटर की दूरी तक धुएं का गुबार देखने को मिल रहा है।जानकारी के अनुसार आग और धुएं के बीच अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की मानें तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस चुकी है, शवों की शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है।

प्रशासन की ओर से फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गेमिंग जोन में कितने लोग मौजूद थे।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News