सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) के स्थापना दिवस पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों को बधाई दी और कहा कि भारत को देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करने वाले इस बल पर गर्व है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर अडिग है। बीएसएफ की एक दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। बीएसएफ पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और 1971 में बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद उसके साथ भी लगती सीमा की रक्षा करता है। बीएसएफ के जवानों को कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों समेत कई आंतरिक चुनौतियों से निपटने के लिए भी तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘बीएसएफ के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर उसके कर्मियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं। बीएसएफ ने एक बहादुर बल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है, जो देश की रक्षा करने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। भारत को बीएसएफ पर गर्व है।’’


Download Android App
Download iOS App



