प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री का बुद्धा जयंती पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता है।
- नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- PM का बुद्धा जयंती पार्क में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी कार्यक्रम है
- इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि को पुनः उपजाऊ बनाना है
धरती को बचाने के तरीकों के बारे में बताने की जरूरत- PM मोदी
इस थीम के साथ बच्चों से पौधारोपण करने और उनकी देखरेख करने के लिए कहा जाएगा। बच्चों को घरों में ग्लोबल वार्मिंग, समुद्र के प्रदूषण और इनसे निपटने के उपायों और धरती को बचाने के तरीकों के बारे में बताने की जरूरत है।
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता
पौधारोपण कर प्रधानमंत्री हमारे जीवन में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में बताना चाहते हैं और दुनिया को इस संबंध में संदेश देना चाहते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन में इसकी स्थापना की थी। वर्ष 1974 से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App




