मिजोरम की चार साल की लड़की का वंदे मातरम की प्र​स्तुति का वीडियो वायरल, PM मोदी ने की तारीफ

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल की बच्ची की वंदे मातरम की प्र​स्तुति को शनिवार को ”मनमोहक एवं सराहनीय” करार दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल की बच्ची की वंदे मातरम की प्र​स्तुति को शनिवार को ”मनमोहक एवं सराहनीय” करार दिया। बच्ची की इस प्रस्तुति ने इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

मिजोरम की रहने वाली चार साल की बच्ची इस्टर हनामते की इस प्रस्तुति ने वहां मुख्यमंत्री जोरामथंगा का ध्यान अपनी तरफ खींचा । ‘मां तुझे सलाम’ तथा ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति का वीडियो मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्विटर पर साझा किया ।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ”मिजोरम के लुंगलेई की रहने वाली चार साल की बच्ची ने मां तुझे सलाम तथा वंदे मातरम गाते हुये ध्यान खींचा ।” मिजोरम के मुख्यमंत्री के ट्वीट तथा बच्ची के वीडियो को टैग करते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”मनमोहक एवं सराहनीय। इस प्रस्तुति के लिये हनामते पर गर्व है ।”

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और हरियाणा आदि राज्यों के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Desk Team