प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) रविवार को तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे और उन्होंने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए। PM मोदी ने वहां प्राणायाम भी किया। उन्होंने समुद्र का जल हाथों में लेकर प्रार्थना की और अर्घ्य दिया।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के अरिचल मुनाई पहुंचे
- उन्होंने समुद्र तट पर PM मोदी ने समुद्र तट पर पुष्प अर्पित किए
PM मोदी ने रात्रि प्रवास रामेश्वरम में किया था और इसके बाद वह अरिचल मुनाई गए। कहा जाता है कि अरिचल मुनाई वह स्थान है जहां राम सेतु का निर्माण हुआ था।
राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की
राम सेतु को एडम ब्रिज के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इसका निर्माण भगवान राम ने रावण से युद्ध करने के लिए लंका जाने के वास्ते वानर सेना की मदद से किया था। रविवार को प्रधानमंत्री ने समुद्र तट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां बने राष्ट्रीय प्रतीक स्तंभ पर भी पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को चेन्नई में खेलो इंडिया गेम्स 2023 का उद्घाटन किया था। उन्होंने शनिवार को श्रीरंगम और रामेश्वरम में श्री रंगनाथस्वामी और अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिरों में पूजा अर्चना भी की थी। रामायण से जुड़े तमिलनाडु के मंदिरों का उनका दौरा सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले हो रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





