14 साल की उम्र में करोड़पति बना गया लड़का, सफलता का बताया ये राज

Summary :

आज के समय में अमीर बनना कोई बड़ी बात नहीं है। दुनिया में लोगों के पास अमीर बनने के ढेरों ऑप्शन मौजूद है। कुछ जल्दी अमीर बनने के लिए गलत रास्ता अपनाते है तो कुछ लोग अपनी स्किल्स को इतना शार्प कर लेते हैं कि वह जल्दी नहीं तो इज्जत के साथ अमीर हो जाते है। कभी-कभी उन्हें अमीर होते हुए बुढ़ापा आ जाता है तो कोई कम उम्र में ही अमीर बन जाता है। जैसा एक 14 साल के लड़क ने कर दिखाया।   ऐसे बने छोटी उम्र में करोड़पति एक रिपोर्ट के मुताबिक, लूकस रॉइटमैन (Lucas Roitman) 14…

Creative Mind Of Lucas Roitman

आज के समय में अमीर बनना कोई बड़ी बात नहीं है। दुनिया में लोगों के पास अमीर बनने के ढेरों ऑप्शन मौजूद है। कुछ जल्दी अमीर बनने के लिए गलत रास्ता अपनाते है तो कुछ लोग अपनी स्किल्स को इतना शार्प कर लेते हैं कि वह जल्दी नहीं तो इज्जत के साथ अमीर हो जाते है। कभी-कभी उन्हें अमीर होते हुए बुढ़ापा आ जाता है तो कोई कम उम्र में ही अमीर बन जाता है। जैसा एक 14 साल के लड़क ने कर दिखाया।

Creative Mind Of Lucas Roitman

 

ऐसे बने छोटी उम्र में करोड़पति

एक रिपोर्ट के मुताबिक, लूकस रॉइटमैन (Lucas Roitman) 14 साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे। लूकस का जन्म अर्जेंटीना में हुआ था लेकिन वो आजकल न्यूयॉर्क में रहते हैं। बता दें, उन्होंने एक ऐप बनाया था जिसका नाम एयरहैंड था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने इस ऐप को अपने बेडरूम से ही बनाया था। ये एक ऑगमेंटेड रिएलिटी सॉफ्टवेयर था जो इतना बड़ा हिट हुआ कि उसे एक मल्टीनेशनल कंपनी ने करोड़ों रुपये में उसी साल खरीद लिया था।

Creative Mind Of Lucas Roitman

ये सिर्फ शुरूआत थी क्योंकि लूकस अभी भी टेक और सेक्टर में काम कर रहे हैं, उनका पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबॉटिक्स की ओर है। हाल ही में उन्होंने आडिया रोबॉटिक्स पर काम किया है जिसे एपल कंपनी ने 400 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। अब उन्होंने कुछ ट्रिक्स बताई हैं, जिसे जानकर आपको समझ आ जाएगा कि उनका सीक्रेट क्या था और उन्होंने ये सफलता कैसे हासिल की। उनका मानना है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में उन्होंने जो समय बिताया, उसी से उनके अंदर दृढ़ंता और लचीला होने का भाव आया है।

ये है लूकस की सफलता का सीक्रेट

लूकस का कहना है कि सफलता पाने में सबसे ज्यादा मदद उत्सुकता और लगन की भावना से ही उन्हें मिली है। इंसान अगर लगातार सीखता रहे और चीजों को अपने अनुसार जानता रहे तो वो बेहतर बन सकता है। इसके अलावा उनका मानना है कि कि इनोवेशन से भी लोग टेक इंडस्ट्री में बेहतर कर सकते हैं। अगर कुछ नया और अनोखा इस इंडस्ट्री को दिया जाए, तो तरक्की के मौके भी बढ़ जाते हैं।

Creative Mind Of Lucas Roitman

 

 

लोगों को लग सकता है कि सफल होने के लिए दिन रात सिर्फ काम करते रहना चाहिए। पर ऐसा नहीं है, लूकस सालसा डांस करते हैं, रॉक क्लाइंबिंग करते हैं और पियानो भी बजाते हैं। इस तरह वो हॉबी को भी पूरा कर रहे हैं और अपने रूटीन से बाहर निकलकर अलग करने की भी कोशिश करते हैं। उनका जो सबसे बड़ा मूलमंत्र या सीक्रेट है, वो ये कि आप जो भी करें, उससे प्यार करें। सपने और हकीकत के बीच का पुल लगन और कभी न खत्म होने वाली जिज्ञासा से ही बनता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid