Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। इस बीच सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इस लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी भी अपने तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में रैली करेंगे। इस रैली में RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल हो सकते हैं।
Highlights:
- पीएम मोदी 31 मार्च को मेरठ में करेंगे रैली
- इस महारैली में पीएम मोदी के साथ RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी होंगे शामिल
- पीएम मोदी के साथ पहली बार मंच पर एक साथ नजर आएंगे जयंत चौधरी
पीएम मोदी के रैली में जयंत चौधरी भी होंगे शामिल
बता दें कि 31 मार्च को पीएम मोदी मेरठ में महा रैली करने वाले हैं। इस दौरान रैली में RLD प्रमुख जयंत चौधरी भी शामिल शामिल हो सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री पश्चिमी यूपी के क्रांतिधरा से चुनाव अभियान का शंखनाद करेंगे। इसके अलावा, भाजपा के सभी नेता और कार्यकर्ता इस रैली को लेकर तैयारियों में जुट गए हैं।
पीएम के साथ पहली बार मंच पर नजर आएंगे जयंत चौधरी
दरअसल, 31 मार्च को मेरठ में होने वाले पीएम मोदी की इस रैली में आरऐलडी नेता जयंत चौधरी पहली बार एक साथ मंच पर नजर आएंगे। दोनों नेताओं को एक साथ आने से ये मंच और भी भव्य हो जाएगा। जयंत चौधरी बीजेपी से गठबंधन कर पहली बार एक मंच पर नजर आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



