PM Modi: कल्कि धाम में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो आज मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। पहले जो असंभव था वो आज संभव है। अयोध्या में 500 साल का सपना पूरा हुआ। आज हम काशी का कायाकल्प होते हुए देख रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि यहीं समय है सही समय है। जिस दिन अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उस दिन मैंने एक बात कही थी, नए कालचक्र की शुरूआत हो चुकी है। रामलला के विराजमान होने से एक नई यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।
Highlights:
- कल्कि धाम में पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी संबोधित कर रहे
- आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो आज मेडिकल कॉलेज भी बन रहे
- पीएम ने आगे कहा कि यहीं समय है सही समय
PM सरकार की उपलब्धियों की दे रहे जानकारी
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। उसके करीब एक वर्ष बाद 19-21 फरवरी के बीच ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन किया जा रहा है, इसमें पीएम मोदी समेत तमाम VIP शामिल होंगे। आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे, तो साथ ही निवेशकों को सफलता के मंत्र भी बताए।
‘भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखें’
इस अवसर पर सीएम योगी भी उत्तर प्रदेश में उद्योगों के अनुरूप माहौल के साथ ही भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखें। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी पीएम मोदी का स्वागत किए, जबकि हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन धीरज हिंदुजा, सैमसंग, साउथ वेस्ट एशिया के CEO जेपी पार्क, INGKA के CEO सुसैन पल्वरर, टोरेंट ग्रुप के MD जीनल मेहता और एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन जलज मेहता भी प्रदेश में औद्योगिक विकास की उपलब्धियों के विषय में विचार रखें।


Download Android App
Download iOS App



