PM मोदी ने जो बाइडेन से फोन पर की बात, यूक्रेन-बांग्लादेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन और बांग्लादेश समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान किया। Spoke to @POTUS @JoeBiden on phone today. We had a detailed exchange of views on various regional and global issues, including the situation in Ukraine. I reiterated India’s full support for early return…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन और बांग्लादेश समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। हमने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का विस्तृत आदान-प्रदान किया।

PM मोदी ने बांग्लादेशी हिंदुओं का मुद्दा उठाया

जो बाइडेन से हुई बातचीत में पीएम मोदी ने बांग्लादेशी हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा उठाया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि सोमवार को जो बाइडेन से उनकी फोन पर बात हुई। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी के लिए भारत का पूर्ण समर्थन दोहराया। पीएम मोदी ने बताया कि जो बाइडेन के साथ उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

हाल ही में यूक्रेन की यात्रा पर थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 अगस्त को पोलैंड की यात्रा पर थे। पोलैंड के बाद 23 अगस्त को उन्होंने यूक्रेन का दौरा किया। पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम रहा। बता दें कि पोलैंड की यात्रा पर 45 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री गया। इससे पहले 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने पोलैंड की यात्रा की थी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन की यात्रा भी 1991 में रूस से यूक्रेन के अलग होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat