प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना एक दिवसीय कच्छ दौरा पूरा करने से पहले मंगलवार को धोर्डो में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इस दौरान जाने माने गुजराती लोक कलाकार ओस्मान मीर और गीता रबारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी कला की शानदार छंटा बिखेरी।
अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद केंद्रों का भी मुआयना किया। रण उत्सव में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रण के मध्य में इस प्रकार के केंद्र लगाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कच्छ के रण में चहलकदमी भी की। कच्छ के रण को ‘‘श्वेत रण’’ भी कहा जाता है।
रण उत्सव के आयोजन के पीछे गुजरात के इस सीमावर्ती जिले में पर्यटन को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है। इसकी शुरुआत मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में की थी।
प्रधानमंत्री ने इससे पहले कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में पानी के खारापन दूर करने का संयत्र, सौर और पवन ऊर्जा पर आधारित मिश्रित नवीकरणीय ऊर्जा पार्क और पूरी तरह स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण तथा पैकेजिंग संयंत्र शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



