सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर पीएम मोदी स्तब्ध, अन्य दिग्गज नेताओं ने भी जताया शोक

Summary :

मोदी ने ट्वीट कर कहा “सुशांत सिंह राजपूत … एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके कदम ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपने पीछे कई यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गए ।”

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेता के मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए।

मोदी ने ट्वीट कर कहा “सुशांत सिंह राजपूत … एक उज्ज्वल युवा अभिनेता बहुत जल्द चले गए। उन्होंने टीवी और फिल्मों में काम किया। मनोरंजन की दुनिया में उनके कदम ने कई लोगों को प्रेरित किया और वह अपने पीछे कई यादगार परफॉर्मेंस छोड़ गए । उनके निधन से स्तब्ध। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि “हिंदी फ़िल्मों के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का समाचार स्तब्ध करने वाला है। उनकी अभिनय क्षमता, प्रतिभा और कौशल के लोग क़ायल था। उनका यूँ चले जाना पीड़ादायक है और यह फ़िल्मजगत के लिए एक बड़ा नुक़सान है।ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर कहा कि ” मेरे पास कोई शब्द नहीं है, इस बात की कोई समझ नहीं है कि आपने किस तरह से काम किया। एक उज्ज्वल युवा बच्चे से, जो बालाजी के पास एक ऐसे सितारे के पास आया, जिसने राष्ट्र का स्वांग रचा था .. आपने एक लंबा रास्ता तय किया था और कई और मील की दूरी तय करनी थी। आपको याद किया जाएगा सुशांतसिंह राजपूत बहुत जल्द चले गए ।

गृह मंत्री अमित शाह ने शुशांत की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि “युवा और बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद और असामयिक निधन के बारे में जानने के बाद दुखी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।”

Desk Team