प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इनेमुल मेक्रों के साथ आज टेलीफोन पर विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर बातचीत की।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों और अपनी तरफ से राष्ट्रपति मेक्रों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ अपनी पहले की मुलाकातों का उल्लेख करते हुए दोहराया कि वह भारत तथा फ्रांस के बीच सामरिक भागीदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों में प्रगति पर भी संतोष जताया।
दोनों नेताओं ने परस्पर महत्व के द्विपक्षीय मुद्दों के साथ साथ क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्थिति पर भी विचारों का आदान प्रदान किया।
उन्होंने परस्पर संपर्क बनाये रखने और रक्षा, नागरिक परमाणु ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा सहित सामरिक क्षेत्र में सहयोग बढाने पर भी सहमति जतायी।


Download Android App
Download iOS App



