देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक चलने वाली 100वीं किसान रेल को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक मल्टी-कमोडिटी ट्रेन सेवा फूलगोभी, शिमला मिर्च, गोभी, ड्रमस्टिक, मिर्च, प्याज के साथ-साथ अंगूर, संतरा, अनार, केला, कस्टर्ड सेब आदि सब्जियां ले कर जाया करेगी। बता दें कि खेप के आकार पर कोई रोक नहीं होगी, इसी के साथ सभी रास्तों में रुकने योग्य वस्तुओं की लोडिंग और अनलोडिंग को अनुमति दी जाएगी।
बताते चलें कि भारत सरकार ने फलों और सब्जियों के परिवहन पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी है। इस साल 7 अगस्त को देवलाली से दानापुर तक पहली किसान रेल शुरू की गई थी, जिसे मुजफ्फरपुर तक बढ़ा दिया गया था। इसकी आवृत्ति भी सप्ताह में एक से 3 दिन बढ़ाई गई थी। किसान रेल देश भर में “कृषि उपज का तेजी से परिवहन” सुनिश्चित करने में एक “गेम-चेंजर” साबित हो रही है। यह पीएमओ के अनुसार खराब होने वाली उपज की “निर्बाध” आपूर्ति श्रृंखला प्रदान करती है।


Download Android App
Download iOS App



