PM मोदी आठ जून को केरल के गुरुवयूर मंदिर जायेंगे

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में आठ जून को दर्शन के लिए आयेंगे। प्रधानमंत्री पद पर पुन: आसीन होने के पश्चात यह पहला अवसर होगा जब मोदी दक्षिण भारत के किसी राज्य की यात्रा करेंगे।

तिरुवनंतपुरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में आठ जून को दर्शन के लिए आयेंगे। प्रधानमंत्री पद पर पुन: आसीन होने के पश्चात यह पहला अवसर होगा जब मोदी दक्षिण भारत के किसी राज्य की यात्रा करेंगे। 
मंदिर सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री, भगवान कृष्ण के इस मंदिर में लगभग 45 मिनट तक रूकेंगे। गुरुवयूर देवास्वाम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री आठ जून को इस मंदिर में दर्शन के लिए आयेंगे। 

राजनाथ सिंह ने रक्षामंत्री का पदभार संभालने के बाद उच्च स्तरीय बैठक की

वह दोपहर तक मंदिर पहुंचेंगे और ‘‘उचापूजा’’ समारोह में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि उनके साथ अन्य कोई मंत्री भी आयेंगे या नहीं। 

Desk Team