प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भारत-चीन सीमा के निकट सुमना में हुए हिमस्खलन की घटना के बारे में जानकारी ली और उसमें हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री रावत ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने नीति घाटी में सुमना गांव में ग्लेशियर टूटने की घटना का संज्ञान लेते हुए मुझसे दूरभाष पर जानकारी ली और चिंता जताई।’’
रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चमोली जिले के सुमना में हिमस्खलन की घटना के समय सीमा सड़क संगठन के मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में अब तक 12 व्यक्तियों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि 384 लोग सुरक्षित मिल चुके हैं। क्षेत्र में तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।


Download Android App
Download iOS App



